Connect with us

अपराध

देह व्यापार में संलिप्त वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 25000 रुपये के वांछित इनामियां अपराधी योगेश सिंह को महमूरगंज स्थित मोती झील के पास हनुमान मंदिर के पीछे से बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि, अभियुक्त योगेश सिंह (27 वर्षीय) मूल रूप से गांव जमुई, मड़िहान जिला मिर्जापुर का रहने वाला है। फिलहाल वर्तमान समय में अभियुक्त वाराणसी के खजूरी पांडेयपुर में रहता था। यह अनैतिक देह व्यापार में शामिल था और इस पर 25000 रूपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल चार मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, निरीक्षक आफताब आलम, उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक, कांस्टेबल सुनील रजक एवं प्रेमचंद्र दुबे शामिल रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page