Connect with us

अपराध

जिले के हलियापुर में दो लड़कियों ने लगाई फांसी, हुई मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में दो लड़कियों ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने दोनों ही लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चलें कि पहली घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के मेघमऊ गांव की है। गांव निवासी अरविंद शर्मा की भवानीगढ़ में सैलून की दुकान है। घर में महिलाएं दोपहर में खेत में काम करने चली गई थी।उनकी पुत्री अनामिका 18 वर्ष में घर में अकेली थी। शाम लगभग पांच बजे अरविंद घर आए तो देखा कि घर खुला था। घर में कोई नहीं था।एक कमरा अंदर से बंद था। उसको खोलने का प्रयास किया गया,नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अनामिका पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी जो मर चुकी थी। पिता ने थानाध्यक्ष को फोन से सूचना दी। हलियापुर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने पहुंचकर शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के एक सोलह वर्षीय भाई अनुज है,तो वहीं इस घटना से आहत होकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तो वहीं दूसरी घटना थाना हलियापुर थाना क्षेत्र के रंगवा मजरे फतेहपुर गांव की है,जहाँ गांव निवासी अभिलाषा पुत्री रामलौट उम्र लगभग 17 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार लगभग दो बजे के करीब फांसी लगा ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर हलियापुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि युवती की मां नहीं है। पिता मेला देखने गया था। एक छोटी बहन है जो पड़ोस में पूड़ी बेलाने गयी थी। अभिलाषा घर पर मोबाइल देख रही थी अभी तक पता नहीं चल पाया है कि युवती ने किस कारण से फांसी लगाई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page