Connect with us

अपराध

कछवां में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित देसी शराब की दुकान के पास एक मकान में अवैध शराब बनाने की जानकारी पर एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजीत बहादुर सिंह की टीम संयुक्त रूप से लेने के बाद वहां पर छापेमारी कराया गया।

मकान पर पहुंचने पर दरवाजा बंद था जिसे खुलवाया गया। अंदर पहुंचने पर मौके से दो अभियुक्तों में अरविंद कुमार गुप्ता निवासी पाहों बाजार और प्रतीक पांडेय निवासी प्रेम का पूरा गांव को गिरफ्तार किया गया। मौके से अवैध व जहरीले नकली शराब बनाने के उपकरण में करीब 220 लीटर स्प्रिट 135 सीसी 27 लीटर नकली शराब जिसमें ढक्कन ड्रायर मशीन सिंक पैक इंजेक्शन नीडल सीरीज क्यूआर कोड आदि बरामद हुए।

Loading...

वहीं एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि, इन लोगों के द्वारा अवैध और नकली शराब बनाकर बेचकर अवैध धन संग्रह किया जा रहा था। यह क्रियाकलाप समाज विरोधी है। वहीं उनके सहयोगी गुड्डू और महेश गुप्ता भी पाहों के रहने वाले हैं, जो मौके पर नहीं थे। इनकी भी पुलिस को सरगर्मी के साथ तलाश है। वहीं दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र में नकली जहरीली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से लोगों में चर्चा का विषय भी बन गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page