Connect with us

सियासत

आखिर किस विषय पर आपका विरोध ? हमने तो इसे पहले ही अपने एजेंडे में रखा था : विजय बहादुर पाठक

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। नवनिर्वाचित एमएलसी/प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने सीएए के मुद्दे पर विपक्षी दलों और विरोध कर रहे लोगों से सवाल किया है,सुल्तानपुर आगमन के दौरान उन्होंने कहा कि आखिर किस विषय पर आपका विरोध है। क्या विरोध करना ही आपकी फितरत है। हमने तो इसे अपने एजेंडा में पहले ही शामिल कर रखा था।

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित एमएलसी विजय बहादुर पाठक का स्वागत व अभिनंदन किया,भाजपा जिला अध्यक्ष आरए वर्मा,क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी,भाजपा नेता महिमा शंकर द्विवेदी समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। अयोध्या रामलला के दर्शन के बाद वह सीधे सुलतानपुर पहुंचे थे।

तो वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं। निर्वाचन के बाद मैं सीधे अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने पहुंचा वहां से लौट रहा हूं। पश्चिम बंगाल के टीएमसी विधायक रामेंद्र सिंह राय के बयान को लेकर क्या कहा जाए। भगवान राम राजनीति के विषय नहीं है। हिंदुओं को वहां जाने से रोकने की बात गलत और अमर्यादित है। सीएए पर जो लोग मुखर होकर विरोध कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि किस विषय पर आप विरोध कर रहे हैं। यह तो पहले से ही हमारे एजेंडे में था,यह उन लोगों को संरक्षण देगा जो गैर देश में प्रताड़ित हैं। राजनीतिक प्रतिदिनता के चलते इसका विरोध करना कोई नैतिकता नहीं है।प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर है और देश बदल रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page