Connect with us

अपराध

एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते सिपाही को रंगे हाथ दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। एंटी करप्शन की टीम वाराणसी ने मंगलवार को दोपहर में सैदपुर भितरी चौकी के एक सिपाही को दस हजार रुपये का घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़कर नंदगंज थाना में सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को बुधवार को जेल भेजा जायेगा।

जानकारी के अनुसार, सैदपुर भीतरी चौकी का सिपाही विवेक यादव  क्षेत्र के गांव रसूलपुर कोईलवर पोस्ट धुवार्जुन निवासी ओमप्रकाश राजभर से मकान की गली में छज्जा निकलवाने हेतु 10 हजार रुपये की मांग किया। ओमप्रकाश ने काफी परेशान होकर एंटीकरप्शन टीम वाराणसी से सम्पर्क करके अपनी बात बतायी। एंटीकरप्शन की टीम मंगलवार को अपनी जाल फैलाते हुए गाजीपुर जिलाधिकारी से मिले दो राजकीय कर्मचारियों  की उपस्थिति  में सैदपुर थाना क्षेत्र के धुवार्जुन में  बैंक के पास केमिकल लगा दस हजार रुपया ओमप्रकाश को देकर सिपाही को  देने के भेजा।

जैसे ही सिपाही विवेक यादव ने पैसा लेकर जेब में रखा कि एंटीकरप्शन की टीम दबोच ली। विवेक  का हाथ धुलवाने पर उसका हाथ लाल हो गया। उसके बाद टीम उसे गिरफ्तार करके नंदगंज थाना ले आई। ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि, यह सिपाही हमारे पड़ोसी मालती कन्नौजिया से मिलकर हमें अपने मकान का छज्जा बनाने को लेकर काफी समय से परेशान कर दिया था। बार बार आकर धमकाता रहता था। अन्त में 10 हजार रुपये देने  की मांग कर दी।

एंटी करप्शन टीम के निर्देशानुसार आज सिपाही को रुपया देने हेतु फोन करने पर सिपाही ने धुवार्जुन बैंक के पास बुलाया। यहां आकर रुपया देते ही वाराणसी की टीम ने दबोच ली। एन्टी करप्शन की टीम नंदगंज थाना में विवेक यादव सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार  निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एंटी करप्शन टीम में इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार,नीरज कुमार सिंह राकेश कुमार  सिंह मु० आरक्षी शैलेन्द्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, सुजीत  कुमार भारती, विनोद कुमार आरक्षी आशीष शुक्ला ,अजय कुमार यादव,चंदन उपाध्याय  मिथिलेश यादव के साथ सरकारी कर्मचारी के रुप में जिलाधिकारी के नजीर प्रेमानन्द सिन्हा आदि रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page