Connect with us

पूर्वांचल

ट्रक-बाइक में भीषण टक्कर, दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

पहिए में फंस काफी दूर तक घसीटती गई बाइक

सुल्तानपुर। दोस्तपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई। ट्रक के पहिए में फंसकर बाइक काफी दूर तक गई। जिसमें पिता-पुत्र का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरई मोड़ की है। जहाँ अखंडनगर थानाक्षेत्र के कराई गांव निवासी कमला प्रसाद यादव (60)वर्ष बेटे सचिन कुमार (28)वर्ष के साथ अखंडनगर से दोस्तपुर की ओर बाइक UP44 AA 4116 से दोस्तपुर की ओर जा रहे थे। पिता पुत्र अभी थानाक्षेत्र के गोरई मोड़ के पास पहुंचे थे कि दोस्तपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक UP44 BT/1926 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक के आगे चक्के में फंस गई और घिसटी हुई काफी दूर तक गई। जिसमें कमला व उसके बेटे सचिन का पैर टूट गया।

तो वहीं कमला के सिर में भी गंभीर चोटे आई हैं,जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए,आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों पिता पुत्र को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर चोट देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें रेफर किया है। निजी अस्पताल में दोनों पिता पुत्र का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page