Connect with us

सियासत

जिला अधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का धरना प्रदर्शन, धनंजय सिंह को बरी किए जाने की उठाई मांग

Published

on

Loading...
Loading...

महंगाई और भर्ती पर सरकार को घेरा

सुल्तानपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बैनर पोस्टर लेकर जिला अधिकारी कार्यालय( कलेक्ट्रेट) पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस व कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक व झड़प भी हुई। सात सूत्रीय एक मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।

बताते चलें कि, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे तो इन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन फेल रहा। सीओ सिटी शिवम मिश्रा,नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी किया और राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय एक मांग पत्र भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। तो वहीं मांग पत्र में इस बात का उल्लेख है कि धनंजय सिंह को जेल भेजा गया है। हम कोर्ट के फैसले को मानते हैं लेकिन देश जानता है कार्यपालिका और न्यायपालिका पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सरकार के दबाव में उन नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जो जनता की आवाज बन रहे। ऐसे में उनके दोष पर पुनः जांच कर उन्हें बरी किया जाए।

वहीं पेपर लीक को मुद्दा बनाते हुए पेपर लीक के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम की मांग की गई है। परीक्षा केंद्र 40 किमी की रेंज में रखा जाए इससे ऊपर केंद्र बनने पर यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग की गई है। साथ ही साथ अवगत कराते चले कि उधर महंगाई के मुद्दे को लेकर भी जोर शोर से उठाया गया है। कानपुर में नाबालिग चचेरी बहनों के साथ गैंगरेप के मामले में दोषियों पर कार्रवाई के साथ 5 करोड़ मुआवजा व परिवार को नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। ये भी मांग की गई है कि सरकारी विभागों में पद रिक्त पड़े हैं उन्हें सार्वजिक कर भर्ती निकालकर नकल विहीन परीक्षा कराकर पदों को भरा जाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page