वाराणसी
वाराणसी : जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
जिले में सोमवार को बैठक के दौरान समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कराते हुए समय सीमा के अंतर्गत प्रत्येक दशा में पूर्ण करें। जिन परियोजनाएं की प्रगति धीमी है उसमें विशेष प्रयास करते हुए दी गई टाइमलाइन के अनुसार तेजी से कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान निर्माणाधीन रोप वे के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए।

बुद्धिस्ट सर्किट सारनाथ का कार्य 85% पूर्ण बताया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अवशेष कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने गंगा प्रदूषण इकाई के लंबित कार्यों में तेज प्रगति लाते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। मंडुवाडीह स्थिर मांडवी तालाब पर अतिक्रमण को हटवाते हुए निर्धारित कार्यों को तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राम जानकी मंदिर, शास्त्री घाट आदि परियोजनाओं पर अपेक्षित कार्यों को तीव्रता से पूरा कराये जाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार संत कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा के शेष कार्यों, नर स्थित बाणासुर मंदिर उर में निर्धारित कार्यों कोअविलंब पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने अंतरग्रही परिक्रमा मार्गों पर कराए गए जीर्णोद्धार /निर्माण कार्यों का सत्यापन कराते हुए अविलंब हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। शहर की 660 गलियों के सुदृढ़ीकरण/ सौंदर्यीकरण के कार्यों की टीम बनाकर गुणवत्ता आदि का सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सेतु निगम के कार्यों को उसमें आने वाली समस्त बधाओ को दूर कराते हुए तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों को और तेजी से कराकर तीव्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शहर की 6 सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि मार्ग में पड़ने वाले धर्मस्थलों को समुचित स्थानो पर अविलंब शिफ्ट कराने , अतिक्रमण मुक्त कराते हुए अवशेष कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वन निगम मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों को तत्काल कटवाना सुनिश्चित करें।

पीएमजीइसवाई के निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा के दौरान कार्य में खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश के साथ ही अवशेष कार्यों को तीव्रता से पूर्ण कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। मरकरणिका घाट एवं हरिश्चंद्र घाट पर कराए जाने वाले निर्धारित कार्यों में अपेक्षित तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, उपनिदेशक पर्यटन, पीडी डीआरडीए, जल निगम, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंता गण उपस्थित रहे।
