वाराणसी
सड़क धंसने से रूट हुआ डायवर्टेड, यातायात पुलिस ने बताया इन मार्गों से जाना है मना
वाराणसी। साजन तिराहा व सिगरा चौराहा के बीच की मुख्य सड़क सोमवार को अचानक धंस गई। जिसके कारण सड़क पर कई फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस दौरान लोगों को भीषण जाम का सामना भी करना पड़ा।लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, ऐसे में एहतियात के तौर पर मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। वहीं वाहनों को डायवर्टेड रूट से भेजा जा रहा है।

इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त ने आमजनमानस के सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अग्रिम आदेश तक निम्न ट्रैफिक एडवाइजरी लागू किया है जिसका पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करने की बात की गई है। साजन तिराहे से सिगरा चौराहे से मध्य सड़क खराब हो जाने के कारण मलदहिया, साजन, सिगरा, रथयात्रा के मार्ग का प्रयोग न करें। जनमानस विशेष कार्य एवं आकस्मिकता के स्थिति में निम्न वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं-
1. मरीमाई/मलदहिया से सिगरा की तरफ जाने वाले वाहनों को मलदहिया चौराहा से इंगलिशिया लाइन की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2. रथयात्रा चौराहा से सिगरा चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहा से आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3. साजन तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को साजन तिराहा से इंगलिशिया लाइन की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4. आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जहाँ से वे अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
