Connect with us

पूर्वांचल

सफाई कर्मचारियों पर अतिक्रमण कर रखे व्यापारियों द्वारा हाथापाई व मारपीट का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर पालिका में पहुंचकर धरना दिया

सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम से पटरी पर अतिक्रमण कर रखे व्यापारियों पर हाथापाई व मारपीट का आरोप है। गुस्साए सफाई कर्मियों ने रविवार शाम नगर पालिका में पहुंचकर धरना दिया है। साथ ही सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि सुबह तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को नगर के पच्चीसों वार्डों में साफ-सफाई रोक दी जाएगी।

बताते चलें कि रविवार को तीन बजे के बाद नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए टीम निकली थी। जिसमें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका आदि के साथ बड़ी संख्या में सफाई कर्मी निकले थे। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी ने बताया कि जब टीम नगर के शाहगंज से चौक के अंदर घुसी और अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में अराजकतत्व मौजूद थे। पटरी पर अतिक्रमण किए हुए व्यापारियों का जैसे ही अतिक्रमण हटाया गया वैसे ही कुछ अराजकतत्वों ने सफाई कर्मचारियों से हाथापाई करते हुए उन्हें पीट दिया। व्यापारियों व सफाई कर्मियों में काफी देर तक नोक झोंक होती रही,हालांकि मौके पर जैसे तैसे पुलिस ने पहुंचकर बीच बचाव किया तब मामला शांत हुआ।

तो वहीं उधर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी ने बताया कि जब हम लोग शाहगंज चौकी पहुंचे तो कहा गया कि उनका कुनबा बड़ा है ऐसे में आप लोग नगर पालिका चले जाईए। उन्होंने ये भी बताया कि व्यापारियों की पिटाई से सफाई कर्मी विशाल व मिथुन को चोटे आई हैं। व्यापारियों ने ईओ तक पर हाथ उठाया था। उन्होंने बताया कि ईओ को ज्ञापन देकर उन्हें बताया गया है कि यदि सुबह तक आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो शहर के 25 वार्ड में से किसी वार्ड में साफ सफाई नहीं की जाएगी। वही नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि हाथापाई व नोक झोंक हुई थी। दोनों पक्षों को शांत कराकर जांच पड़ताल की जा रही है।यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page