Connect with us

पूर्वांचल

ट्रक में पीछे से घुसी कार, 5 हुए घायल

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे जयपुर के दर्शनार्थी

सुल्तानपुर। जिले में रविवार को अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पर सवार पांच दर्शनार्थी घायल हुए हैं। इनमें से दो को अयोध्या रेफर किया गया है। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर जिले के परागपुरा थाना के करोली निवासी कुसुम (55) वर्ष पत्नी राम अवतार सिंह, राम अवतार सिंह (69) वर्ष पुत्र घीसा सिंह, रूपवती (62 )वर्ष पत्नी जगदीश, नीलम सिंह (35) वर्ष पत्नी कप्तान सिंह व कप्तान सिंह (38) वर्ष पुत्र राम शरण सिंह अयोध्या से दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। गाड़ी कप्तान सिंह चला रहे थे। कार हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर पहुंची थी कि सामने जा रही ट्रक का टायर फट गया। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार चालक डिसबैलेंस हो गया और वो कार को लेकर सीधे ट्रक में पीछे से घुसा। कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इतने में पीछे से कार से आ रहे पिठला अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार बरनवाल भी मौके पर पहुंच गए।

तो वहीं उन्होंने गाड़ी रोककर एंबुलेंस बुलाया और सभी घायलों को पिठला अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अयोध्या रेफर किया गया है। जबकि ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि सभी की हालत ठीक है घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। वही क्रेन बुलाकर कार को हटवाया गया है।मार्ग सुचारू रूप से संचालित हो गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page