पूर्वांचल
दो कार के आपस में भिड़ने से तीन जख्मी
दर्शन करने अयोध्या से वाराणसी दर्शन करने जा रहे थे दर्शनार्थी
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ढाबे के पास खड़ी कार को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। कार पर सवार तीन दर्शनार्थी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक कार खाई में जा गिरी है।

बताते चलें कि, गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद के रहने वाले रमेश भाई से मीना बेन और कनिका बेन ने अर्टिगा कार बुक किया और अयोध्या दर्शन को आई थी। रविवार को सभी अयोध्या से दर्शन करने के बाद वाराणसी दर्शन के लिए जा रहे थे। अभी अर्टिगा कार UP 73 L/ 7171 का चालक विनय तिवारी कार लेकर लंभुआ कोतवाली के बेदूपारा बाईपास के निकट पहुंचा ही था कि उसे झपकी आ गई। ऐसे में कार अनियंत्रित हो गई और मनभावन ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े वेगनार कार UP 66 L/ 1359 में जाकर टकरा गई। वेगनार कार जहां खाई में जा गिरी वही दर्शन करने जा रहे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

तो वहीं उधर सड़क किनारे खड़े वाहन के स्वामी सिद्धार्थ सिंह, सुजीत सिंह और रतन सिंह ने बताया कि हम लोग मनभावन होटल के पास खाना खा रहे थे। तभी पीछे से अर्टिगा कार ने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी जो खाई में जाकर पलट गई है।
