Connect with us

वाराणसी

नगर निगम के वार्ड नम्बर 88 के निर्दलीय पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रविवार को मैदागिन पार्टी कार्यालय में वार्ड नम्बर 88 के निर्दलीय पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। ताज्वर तुफैल अंसारी ने पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

साथ ही रविवार को मैदागिन पार्टी कार्यालय में 389 शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों के सम्बंधित महानगर के पदाधिकारियों ,मंडल अध्यक्षगणो ,वार्ड अध्यक्ष गणों के साथ बैठक कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि, आज हर्ष का विषय है कांग्रेस परिवार काशी की सरजमीं पर बढ़ रहा है। वार्ड नम्बर 88 से पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी का पार्टी में स्वागत है। हमें उम्मीद व पूर्ण विश्वास है की यह अपने क्षेत्र में जनजन में पार्टी की नीतियों को बुलंद करेंगे व आगामी लोकसभा के चुनाव में मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे।

तुफैल अंसारी पूर्व में भी कांग्रेस परिवार के सदस्य रहे है। दोबारा इनका पार्टी में स्वागत है। तुफैल अंसारी निर्दलीय चुनाव जीतकर अपने आप को साबित कर चुके है वह अपने वार्ड के निर्वाचन क्षेत्र में लोकप्रिय जनसेवक है हम आदर पूर्वक इनका स्वागत करते है। साथ ही हम यह बताना चाहते है कि, कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वार्डो में हर बूथ पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। प्रत्येक जगह हमारे कार्यकर्ता ने कमर कसने का संकल्प ले लिया है।

आज उसी क्रम में दक्षिणी विधानसभा की बैठक हुई इस विधानसभा से जुड़े पदाधिकारीजनो ,मंडल अध्यक्षजनों व वार्ड अध्यक्ष गणो की बैठक हुई व नियुक्ति पत्र वितरित किया है। साथ लोकसभा चुनाव हेतु बैठक हुई कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है।दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बैठक का संयोजन महानगर उपाध्यक्ष / प्रभारी दक्षिणी विधानसभा डॉ0 राजेश गुप्ता ने किया।

उक्त कार्यक्रम में – महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू,डॉ0 राजेश गुप्ता,पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी,वसीम अंसारी,असलम खां,पारसनाथ यादव,सौरभ चौरसिया,आकाश त्रिपाठी,विवेक यादव,आजम अंसारी,इम्तियाज अहमद,डॉ मनीज कुमार सिंह,आंनद चौबे,अनिल पटेल,मो उज्जेर,किशन यादव,जलाउद्दीन बाबा,गुलजार अहमद,सुभास जायसवाल, रामजी गुप्ता,शमसुद्दीन, बदरे आलम,संजय यादव,कृष्णा गौड़ समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page