Connect with us

पूर्वांचल

दर्दनाक सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार व लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक युवक प्रतापगढ़ जिले का निवासी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला अयोध्या-प्रयागराज मार्ग की है जहाँ पर थाना क्षेत्र के किरौदी मोड़ के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की शाम करीब पांच बजे किरौदी मोड़ के पास बाइक सवार युवक चित्रांश सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह (22)वर्ष निवासी बल्लीपुर थाना कुड़वार बाइक से सुलतानपुर जा रहा था। पीछे से सुलतानपुर की तरफ जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी जान चली गई।

Loading...

तो वहीं प्रतापगढ़ जनपद के कन्हई थानाक्षेत्र के सागर सराय निवासी उदय राज यादव उम्र लगभग 45 वर्ष अपने रिश्तेदार भदौना थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ निवासी कर्मराज यादव उम्र 55 वर्ष के साथ बाइक से घर जा रहे थे। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सूर्यभान पट्टी निवासी शुभम चौहान उम्र लगभग 17 वर्ष तथा अभय राज उम्र लगभग 18 वर्ष दोनों छात्र बाबा बरियार शाह डिग्री कॉलेज भरखरे से परीक्षा देकर बाइक से आ रहे थे, उसी समय हरिहरपुर नहर की पुलिया के पास दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें उदय राज की मौके पर मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page