Connect with us

वाराणसी

काशीवासियों ने किया अपने सांसद का वेलकम, हर हर महादेव के लगे नारे

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनकी अगुवाई सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। ढोल नगाड़े के साथ पीएम का स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला शहर की ओर प्रस्थान कर गया। इस दौरान बाबतपुर से लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं सहित काशीवासियों ने दिल खोलकर अपने सांसद का स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। पीएम मोदी अपने स्वागत से अभिभूत नजर आए और उन्होंने हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया।

Loading...

पीएम सीधे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे इसके पश्चात वह बरेका गेस्ट हाउस जाकर विश्राम करेंगे। इस दरम्यान वह बीजेपी के पदाधिकारियों के‌ साथ चुनाव पर मंथन करेंगे और रात्रि में वह शहर के किसी भी स्थल पर औचक निरीक्षण के लिए निकल सकते‌ हैं। पीएम मोदी के सुरक्षा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाक चौबंद की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page