Connect with us

वाराणसी

अपनी तीन किताबों का कल विमोचन करेंगी डॉक्टर इशरत जहां

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शनिवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में ‘लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज’ की हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रोफेसर इशरत जहां ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने रविवार को अपने तीन किताबों के विमोचन होने की जानकारी दी।

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी तीन किताबें ‘सोजे इश्क’,  ‘जेन नज्में’ और ‘मानवाधिकार की संकल्पना’ का कल पराड़कर स्मृति भवन में शाम 4:30 बजे विमोचन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि, इन किताबों को पढ़ने के बाद आपको एक अलग प्रकार की अनुभूति महसूस होगी। आप खुद को इस किताब से जुड़ा हुआ महसूस कर पाएंगे। लेखन के क्षेत्र में परवीन साकिब मेरी प्रेरणास्रोत रही हैं। मैंने उनसे लेखन के विषय में काफी कुछ सीखा है।

इस प्रेस-वार्ता में मुख्य रूप से प्रोफेसर डॉक्टर इशरत जहां, अहमद आजमी, सलीम राजा, मुख्तार अहमद आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page