Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : यथार्थ नर्सिंग काॅलेज के भावी डॉक्टरों से मिलकर गदगद हुए अनुराग ठाकुर

Published

on

Loading...
Loading...

काॅलेज के प्रबंधक निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने माल्यार्पण कर किया सम्मानित

जिले में प्रथम आगमन के अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर गुरुवार को यथार्थ नर्सिंग काॅलेज पहुंचे। काॅलेज के प्रबंधक निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान अनुराग ठाकुर, यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र के बारे में देश व विदेश में उपलब्ध अवसरों की विवरणात्मक जानकारी दी और दिन प्रतिदिन बढ़ते महत्व की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बिना किसी भेदभाव के दूसरों के दुख में उनकी सेवा की जाती है। इसी के साथ उन्होने नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

इस अवसर पर प्रिंसिपल जेनेट जे, डा. खुशबू यादव, वर्तिका सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, निलम यादव, रिंकू मौर्या, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, विकास यादव, अभिषेक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page