Connect with us

वाराणसी

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय मण्डुवाडीह में विद्यालय का वार्षिकोत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अशोक तिवारी महापौर वाराणसी एवं प्राख्यात डाक्टर जटाशंकर राय* द्वारा बच्चों को NAT एवं निपुण छात्रों को प्रमाणपत्र ,मेडल और पुरस्कार इत्यादि देकर पुरस्कृत किया गया। भारत की बेटी, इसरो के वैज्ञानिकों के चांद पर हासिल उपलब्धि सहित देश भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया । जिनकी उपस्थिति गणमान्य लोगों द्वारा काफी सराहना की गयी। संजय सिंह प्लान इंडिया के जिला समन्वयक द्वारा स्वच्छता से संबंधित किट विद्यालय को प्रदान किया गया है। प्रधानाध्यापिका एवं राज्य पुरस्कृत शिक्षिका सरिता राय द्वारा विद्यालय के विकास एवं बच्चों के शैक्षणिक उत्थान पर प्रकाश डाला गया।

Loading...

संचालन पूनम मिश्रा एवं नीलम राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य पुरस्कृत शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह, ए आर पी काशी विद्यापीठ अमिताभ मिश्रा, LLF की संयोजिका सौम्या व विद्यालय के शिक्षक नीलिमा सिन्हा ,रश्मि सिंह, विपिन गुप्ता ,मोहम्मद सुहेल , रेखा , धर्मा एवं मधु सिंह के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष गीता देवी , सदस्य तथा अभिभावक को उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page