Connect with us

पूर्वांचल

तहसील दिवस पर युवा मोर्चा ने स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की उठाई मांग

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा / सोनभद्र – स्थानीय चोपन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 9 में प्रकाशीय व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को तहसील दिवस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने पत्र के माध्यम से बताया कि, उक्त वार्ड के मुख्य मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण घनघोर अंधकार व्याप्त रहता है, जबकि ग्राम पंचायत का यह वार्ड,  नगर पंचायत ओबरा क्षेत्र से महज दूरी पर स्थित है, इसके बाबजूद भी पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जैसे तैसे लोग आवागमन करते हैं, और आए दिन प्रकाश के अभाव में घटना दुर्घटना घटित हो जा रही है, पूरे वार्ड की दूरी लगभग 800 मीटर है, जो अंधकारमय रहता है। राहगीर और रहवासी इस विकट समस्या को कई वर्षो से झेल रहे हैं और वहीं महिलाओं और बुजुर्गों का रात्रि में चल पाना दुभर हो गया है।

उक्त समस्त वार्ड में प्रकाशीय व्यवस्था के मद्देनजर स्ट्रीट पोल एवं लाइट लगाए जाने की मांग उठाई गई। उप जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि प्रकाशीय व्यवस्था को जल्द ही सुदृढ़ कर दिया जाएगा। ज्ञापन में  अधिवक्ता उमेश चंद्र शुक्ला, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, अरुण भारती, संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page