Connect with us

अपराध

दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी बेटी, मां ने सुसराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सीओ बोलें, पेट दर्द की दवा खाते गई जान

सुल्तानपुर। जिले में संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता की सुसराल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। घटना कोतवाली कादीपुर के कटसारी गांव की है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि पेट में दर्द होने पर महिला को दवा दिया गया, उसके बाद ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल मायके वालों का इंतेज़ार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वही मृतका की मां ने सुसराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का हैं जहाँ सदरपुर गांव निवासी उमाशंकर ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी तीन वर्ष पहले कोतवाली कादीपुर के कटसारी गांव के सोमनाथ के पुत्र अमित से की थी। अमित ने बताया कि शुक्रवार को खुशबू के पेट में दर्द हुआ। उसने दवा लाकर खुशबू को दी और भट्टे पर मजदूरी करने चला गया। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली की पत्नी की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार उस समय घर पर केवल उनके ससुर सोमनाथ ही मौजूद थे और परिजन काम करने बाहर चले गए थे। उधर मृतका की मां ने सुसराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली कादीपुर में तहरीर दी है।

साथ ही साथ अवगत कराते चले कि जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर निवाली कल्लू हरिजन ने अपनी बेटी खुशबू की शादी कादीपुर कोतवाली क्षेत्र कटसारी निवासी अमित से 11 जनवरी 2022 को नोटरियल मैरिज जयसिंहपुर तहसील में की थी। दोनो में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के बाद परिजनों ने जयसिंहपुर तहसील में नोटरी कराकर ससुराल भेज दिया था,मृतका का 2 साल का बेटा जसवंत भी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page