पूर्वांचल
छात्र-छात्राओं में वितरित हुआ स्मार्टफोन
चंदौली (चहनियां): लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में शुक्रवार को नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने 325 छात्रों में स्मार्ट फोन का वितरण किया। स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गये।

स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि भाजपा नीति केंद्र व प्रदेश की सरकार युवाओं के कल्याण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये नित नये फैसले ले रही है। इसी फैसले के तहत युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए स्मार्टफोन और टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। अब गेंद युवाओं के पाले में है कि वे इसका उपयोग किस रुप में करते है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख पति उपेंद्र सिंह गुड्डू ने युवाओं को प्रधानमंत्री द्वारा तय किये गये लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में योगदान करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रुप से प्राचार्य डॉ पीसी पाण्डेय, डॉ एसपी सिंह, नीलम प्रजापति, सर्वेश शर्मा, प्रभाकर चौधरी, श्यामलाल सिंह, अभय यादव पीके सहित सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रबंधक धनंजय सिंह, संचालन विनय सिंह व धन्यवाद ज्ञापन निदेशक अमृत प्रकाश सिंह ने किया।
