पूर्वांचल
श्री सेवा संस्था ने किया एक और उपकार
चंदौली। सामाजिक संस्था श्री सेवा संस्था ने अपने सामाजिक क्षेत्र को बढ़ाते हुए अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रधान प्रजापति को सब्जी का व्यवसाय पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के हाथों शुरु कराया।

इस अवसर पर श्री सेवा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल , आलोक सिंह, संजय राय सहित अन्य स्माजसेवी उपस्थित रहे। विदित हो कि प्रधान प्रजापति की तीन वर्ष पुर्व लॉकडाउन के दौरान अचानक आंख की पूरी तरह से रोशनी चली गईं जिसका इलाज रामनगर औद्योगिक एसोसिशन के द्वारा कराया गया था। जिसकी जानकारी समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल को भी दी गई जिस पर लगातार उनकी श्री सेवा संस्था सहायता कर रही थी। संस्था ने प्रधान प्रजापति को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में मंगलवार को सब्जी का व्यवसाय पुलिस क्षेत्राधिकारी के हाथों शुरु कराया।
