Connect with us

वाराणसी

भाजपा किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत गॉंवों में डालेगा डेरा :- कामेश्वर सिंह

Published

on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार एवं संगठन के बड़े पदाधिकारी इस अभियान में लेंगे भाग

वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोट शेयर बढ़ाने के उद्देश्य से बीजेपी गांव-गांव प्रवास कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने वाराणसी महानगर किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा की समीक्षात्मक बैठक को  गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

भाजपा की कोशिश है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपने वोट प्रतिशत को 51% किया जाए और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी गांव गांव जाएगी। ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत पूरी पार्टी गांवों में डेरा डालेगी। इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार एवं संगठन के तमाम चेहरे गांवों में प्रवास करेंगे। साथ ही साथ इस अभियान के अंतर्गत भाजपा के तमाम कार्यकर्त्ता 24 घंटे गांव में बिताकर वहां हर घर मोदी एवं योगी सरकार का संदेश व उपलब्धियों को बताएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि, प्रदेश में ग्राम परिक्रमा का अभियान किसान मोर्चा को सौंपा गया है जिसे हम सफलता के साथ पूर्ण करेंगे। प्रदेश की 50,000 ग्राम सभाओं में संपर्क का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत शहरी वार्डों के साथ ही साथ 1000 जनसंख्या वाले गांवों में एक कार्यकर्ता एवं उससे अधिक जनसंख्या वाले गांव में दो या तीन कार्यकर्त्ता संगठन की योजना अनुसार प्रवास करेंगे। राजस्व गांवों में गांव चलो अभियान के तहत भी कार्यकर्ता प्रवास पर रहेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू और संचालन महामंत्री विवेक पांडेय ने किया।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रदेश मंत्री व शहर दक्षिणी के प्रभारी बृजनंदन सिंह , काशी क्षेत्र के अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी , क्षेत्र महामंत्री जयनाथ मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक राय , गोपाल सिंह,राहुल गुप्ता, शीतल राजपूत, विश्वास जायसवाल, संगीता पटेल, रोहित जायसवाल, लवकुश यादव, रंजना सिंह, जय विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू और संचालन महामंत्री विवेक पाण्डेय ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page