Connect with us

वाराणसी

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित की काव्य – लेखन प्रतियोगिता, महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘काव्य – लेखन  प्रतियोगिता’ का आयोजन शनिवार को धूपचंडी स्थित ब्रज विलास में पूजा दीक्षित के निवास पर संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित और क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने महिला पत्रकारों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा ‘बाबा विश्वनाथ’ और ‘संकट मोचन’ की प्रतिमा का शील्ड (प्रतीक चिन्ह) देकर सम्मानित किया।

महिला पत्रिकाओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि, “भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हमेशा कृतसंकल्प है। भाजपा सरकार में बहन बेटियों को आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक योजनाएं संचालित की गयी है, ताकि नारी शक्ति समाज में आगे बढकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सके”।

तो वहीं नम्रता चौरसिया ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सुरक्षा के हितों को देखते हुए बहुत कार्य किए हैं। बेटियों के लिये अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की गयी। इसके अलावा महिलाओं के सम्मान के लिये मातृ शक्ति वंदन जैसे अनेक कार्यक्रम कराये जा रहे है”।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। सम्मान प्राप्त महिला पत्रकारों में जयदेश न्यूज़ से सोनाली पटवा, पब्लिक ऐप से सुमंलता, दैनिक जागरण से वंदना सिंह, दैनिक भास्कर से वैशाली, ईटीवी से प्रतिमा तिवारी, वाराणसी टुडे से अंकिता रहीं। कार्यक्रम की कड़ी में महिला साहित्यकारों ने भारत विश्व गुरु बनने की राह पर, विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक विरासत का पुनरुत्थान विषयों पर काव्य पाठ किया।

महिला साहित्यकारों द्वारा इस काव्य पाठ में कुछ पत्रकार महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दी। विश्व गुरु बनने की राह पर भारत पर अंकिता त्रिपाठी , अलंकृता त्रिपाठी, उपासना पांडे ,प्रतिभा मिश्रा ,संगीता मिश्रा ,दीपांजलि अग्रवाल ने ,नारी सशक्तिकरण पर सपना सिंह , रेखा सिंह ,पूनम गोठी , प्रियंका गुप्ता , नीलम चौबे , नेहा सिंह, अरुणिमा शर्मा , वंदना तिवारी ने न केवल काव्य लिखा बल्कि उसका वाचन भी किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पूजा दीक्षित ने तथा संचालन दीपा जोशी ने किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में उपस्थित पुरुष पत्रकारों को शाल देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page