Connect with us

पूर्वांचल

प्लेटफार्म के निर्माण में नहीं रखा जा रहा सुरक्षा का ध्यान

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने के.ई.सी कंपनी के गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर जताया विरोध

गाजीपुर । वाराणसी मंडल के सादात तथा जखनियां रेलवे स्टेशन के बीच हुरमुजपुर हाल्ट पर किए जा रहे प्लेटफार्म निर्माण कार्य में जहां सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, वहीं कार्यदाई संस्था के ई सी के द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं।

हमारे गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हुरमुजपुर हाल्ट पर प्लेटफॉर्म निर्माण का कार्य कर रही कार्यदाई संस्था के ई सी के द्वारा कार्य में लगे मजदूरों को ना तो हेलमेट दिया गया है और ना ही कहीं चेतावनी बोर्ड का टेप लगाया गया है, वहीं निर्माण कार्य भी घटिया सामग्री के द्वारा किया जा रहा है। जिस पर ग्रामीण तथा रेल यात्री विरोध जता रहे हैं । इस संबंध में जब हमारे प्रतिनिधि ने के ई सी कम्पनी के सुपरवाइजर से बात करने की कोशिश की तो उसने कुछ भी बताने से स्पष्ट मना कर दिया । के ई सी कंपनी के लापरवाही का खामियाजा रेलवे प्रशासन को भुगतना पड़ सकता है ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page