पूर्वांचल
महात्मा गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ा, कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर गांव में पोखरे के पास लगी महात्मा गांधी की बनी मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया गया। लगभग 3 फीट ऊंची महात्मा गांधी की मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
वहीं मामले में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया की दूसरी प्रतिमा स्थापित किया गया है। मूर्ति थोड़े जानें की घटना में काग्रेस कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त है। काग्रेस नेताओं ने अराजक तत्वों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग किया गया है।

वहीं महात्मा गाँधी की प्रतिमा तोड़ जाने पर कॉंग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है अन्यथा आंदोलन किया जायेगा, अराजक तत्वों द्वारा पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर गांव मे स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया है, पुलिस अधीक्षक से तत्काल मुक़दमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने किया है, अन्यथा जिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी है।
