Connect with us

वाराणसी

इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच में युवती का शव मिलने से सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बुधवार को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के अंदर एक जूट के बोरे में युवती का शव मिलने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। शव का हाथ-पैर बंधा हुआ था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी और बनारस पुलिस की मदद से बोरे को खोला गया। शव देखकर युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ से बनारस स्टेशन आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार की रात प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। देर रात लगभग 12:40 बजे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी चौकी प्रभारी धनंजय मिश्र को गाड़ी संख्या 15108 के जनरल बोगी में बोरे में बंधी कोई संदिग्ध वस्तु पड़े होने की सूचना देते हुए बताया कि बोरे से दुर्गंध आ रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल जीआरपी/आरपीएफ द्वारा बनारस पुलिस की मदद से बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पड़ा था। उसके हाथ व पैर में रस्सी बंधा हुआ था।

Loading...

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। इस दौरान तलाशी में कुछ नहीं मिला। सूचना पर पुलिस उप अधिक्षक कुंवर प्रभात सिंह, जीआरपी कैंट प्रभारी हेमंत सिंह भी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page