वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पुलिस उपनिरीक्षक प्रेम तिवारी और पुलिस QRT के सहयोग से पुलिस लाइन चौराहे से मकबूल आलम मार्ग से चौका घाट और जोनल अधिकारी आदम पुर जोन शिखा मौर्य के नेतृत्व में अलई पुर, गोल गड्ढा होते हुए राज घाट तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया साथ ही सभी दुकानदारों को गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक भी किया गया l भैंसा सुर घाट पर अवैध रूप से तख्ते, चौकी रख कर पूरे घाट पर अतिक्रमण किया हुआ था आगामी त्योहार के दृष्टिगत सभी तख्ते और चौकियों को हटवा कर घाट को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया l













जोनल अधिकारी भेलू पुर जोन जितेन्द्र आनंद के नेतृत्व में ट्रामा सेंटर से सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया वहीँ अवैध रूप से झुग्गी झोपड़े बना कर कब्जा किए हुए खाना बदोशों को हटवा कर इलाक़ा पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया l जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में, पुलिस बल दशाश्व मेघ थाना और प्रवर्तन दल के सहयोग से गोदौलिया चौराहे से दशाश्व मेघ घाट तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिस दौरान मार्ग अवरुद्ध कर वेंडिंग करने वाले सभी वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया। साथ सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया कि पटरी और बरामदे में किसी भी प्रकार का कोई भी सामान ना रखें अन्यथा के स्थिति में सारा अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर वैधानिक कारवाई भी किया जाएगा l उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों का लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर कुछ को जुर्माना भी किया गया वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक जा ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से लगभग 400 gm प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को आंशिक जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि रू. 7,500, अतिक्रमण – रू. 5,400, प्लास्टिक – रू. 2,100 वसूला गया|
