Connect with us

वाराणसी

कमाण्ड सेन्टर सिगरा में नियुक्त कर्मियों के अथक प्रयास व सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो रिक्शा में छूटे बैग को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द

Published

on

वाराणसी: कमाण्ड सेन्टर सिगरा पर सुधीर त्रिपाठी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका बैग एक ऑटो रिक्शा में (लंका से पॉपुलर हास्पिटल के मध्य) छूट गई है। उक्त शिकायत पर कमाण्ड सेन्टर में नियुक्त कर्मियों द्वारा सीसीटीवी फूटेज की मदद से बैग को सकुशल बरामद किया गया। इस कार्य हेतु सुधीर त्रिपाठी जी द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।

कमाण्ड सेन्टर पर एक महिला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका बैग एक ऑटो रिक्शा में (बी.एच.यू. से कैण्ट के मध्य) छूट गई है। उक्त शिकायत पर कमाण्ड सेन्टर में नियुक्त कर्मियों द्वारा सीसीटीवी फूटेज की मदद से बैग को सकुशल बरामद कर महिला के परिजन को सुपुर्द किया गया। इस कार्य हेतु महिला के परिजन द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page