Connect with us

वाराणसी

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन
  • शारीरिक मानसिक मजबूती के लिए खेल आवश्यक रामशरण सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक
  • बच्चों के लिए स्कूलों में हो खेल अनिवार्य
    अजय बहादुर

वाराणसी । बड़ा लालपुर स्थित उमा पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन हुआ । उद्घाटन रामशरण सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं अजय बहादुर सिंह अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में संयुक्त शिक्षा निदेशक, रामशरण सिंह ने शारीरिक एवं मानसिक मजबूती के लिए खेल को आवश्यक बतलाया। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय बहादुर सिंह ने स्कूलों में बच्चों के लिए खेल अनिवार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर खेले गए मैत्रीपूर्ण मैच में रामशरण सिंह एवं अरुण कुमार सिंह की जोड़ी ने डा. अरविंद कुमार सिंह तथा जतिन की जोड़ी को 18 – 21, 21- 16 के अंतर से पराजित किया । मैच के रेफरी साकेत सिंह रहे । उमा पब्लिक स्कूल की चेयरमैन प्रतिमा सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं अजय बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page