Connect with us

वाराणसी

मकान बनवाने को लेकर दो पक्षों में आपस में हुआ जमकर बवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ स्थानीय थाना अंतर्गत सराय मोहना चौकी क्षेत्र के कोटवा में मकान बनवाने को लेकर दो पक्षों में आपस में जमकर हुआ बवाल, एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की झोपड़ी को आग लगाने की बात सामने आ रही है, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि अपनी झोपड़ी में स्वयं आग लगाकर मुझे फसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा क्षेत्रीय लोगों का कहना है। उक्त घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सराय मोहना चौकी इंचार्ज अजय यादव ने बताया कि दोनों पड़ोसियों पिंटू पुत्र महगु दूसरा बनारसी पुत्र नन्कू का दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए धारा 151 के अंतर्गत दोनों पक्षों का चालान किया गया था।

Loading...

दो दिन पूर्व की घटना के बाद इन दोनों का अपना अपना मकान का निर्माण कराने के लिए आपस में सहमति बन गया था। लेकिन आज किसी के उकसावे में आकर एक पक्ष द्वारा स्वयं अपनी झोपड़ी जलाने की बात सामने आ रही है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है, कि उसकी झोपड़ी उसके पड़ोसी ने जलाई है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। बहुत जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी। मिली जानकारी अनुसार दोनों पक्ष के लोग घटनाक्रम के बाद मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा इन लोगों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के बाद दोषी व्यक्ति पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। तथा आसपास के लोगों से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसकी मड़ई जली है उसके अनुसार घर में रखा कुछ फर्नीचर एवं अन्य सामान भी आपके लपेट में आने से जल गया इस संबंध में एक पक्ष द्वारा सारनाथ थाने में दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page