वाराणसी
ओवरलोड करने वाले नौका संचालक की खोजबीन की जा रही है-प्र0 जल पुलिस
Loading...
Loading...
नौका सुबह 06 से सायं 05 बजे तक ही चलेंगी
Loading...
वाराणसी। प्रभारी जल पुलिस ने नावों पर ओवरलोड की शिकायत को संज्ञान लेते हुए बताया कि ओवरलोड करने वाले नौका संचालक की खोजबीन की जा रही है। किसी को दृष्टिगत रखते हुए 20 जुलाई से नौका संचालन के नियमों में परिवर्तन किया गया है, जिसमें नौका का सुबह 06 से सायं 05 बजे तक ही चलेंगी। लाईव जैकेट, ओवर लोडिंग इस सम्बन्ध में निरन्तर जांच की जा रही है। इसके साथ ही बढ़ते जल स्तर एवं तीव्र बहाव के दृष्टिगत रखते हुए बोट/नांव के माध्यम से निरन्तर गस्त किया जा रहा है तथा नियमों की अवहेलना किये जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है, ताकि नौका ओवरलोडिंग जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हों। उक्त कार्रवाई पूर्ण किए जाने हेतु उच्चाधिकारी द्वारा प्रभारी जल पुलिस को निर्देशित किया गया है।
Continue Reading
