Connect with us

वाराणसी

जिला योजना चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

Published

on

12 निर्विरोध और एक पर हुए चुनाव, सभी 13 भाजपा की झोली में

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है।
रविवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्विरोध 12 लोग निर्वाचित हुए तथा पिछड़ी जाति महिला में इन्द्रा रानी 76 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी शबाना को हराया।
इस जीत पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि इससे ट्रिपल इंजन की सरकार और तेजी से काम करेगी।
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। महापौर सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने जिला योजना के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर खुशी जताई।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में रणनीति बनाकर लड़े गये जिला योजना समिति के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों में अनुसूचित जाति महिला से रीना सोनकर, अनुसूचित जाति से राजेश कुमार कनौजिया व लल्लन, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से इन्द्रा रानी, अन्य पिछड़ा वर्ग से विवेक चंद्र तथा अभय कुमार प्रजापति, अनारक्षित वर्ग महिला से नगर पंचायत गंगापुर की कोमल देवी, कनक लता मिश्रा व संजू सरोज, अनारक्षित वर्ग से रोहित कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, संदीप रघुवंशी तथा इंद्रेश सिंह निर्वाचित हुए।
इस बड़ी जीत पर जगदीश त्रिपाठी नवीन कपूर, अशोक पटेल, राहुल सिंह, एडवोकेट अशोक कुमार, पार्षदगण नरसिंह दास, उपसभापति सुरेश चौरसिया, संजय जायसवाल, अशोक मौर्या, श्याम आसरे मौर्य, मदन मोहन दुबे, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page