Connect with us

वाराणसी

नगर निगम, वाराणसी का फेसबुक हैक, अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम, वाराणसी का फेसबुक पेज को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आज सुबह ‘‘हैक‘‘ कर लिया गया, ‘‘हैक’’ करने के पश्चात हैकर ने कुछ आपत्तिजनक विडियो पोस्ट किया गया। सुबह 8ः30 पर नगर निगम, वाराणसी को जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल अज्ञात के विरूद्ध सिगरा थाने में सूचना प्रद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा-67 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ0आई0आर0) दर्ज करायी गयी। नगर निगम आ0टी0 सेल की टीम द्वारा तत्काल इसकी जानकारी साइबर सेल, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी को सूचित किया गया। साइबर सेल, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी द्वारा इसकी गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। साइबर सेल, द्वारा अवगत कराया गया है कि इस प्रकरण में गम्भीरता से कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र की आपत्तिजनक पोस्ट को हटाते हुये फेसबुक सुविधा बहाल कर दी जायेगी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page