Connect with us

वाराणसी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनडीआरएफ ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक 11 एनडीआरफ, वाराणसी के दिशा निर्देशन में “वृहद पौधारोपण अभियान” के साथ जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। वाराणसी, साहूपुरी (चंदौली), गोरखपुर एवं लखनऊ में एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया। इस “वृहद पौधारोपण अभियान” एवं जागरुकता रैली में पर्यावरण संरक्षण हेतु एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Loading...

इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक ने अपने संबोधन में बताया कि आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है और इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाना है। विश्व पर्यावरण दिवस- 2023 की थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” हैं। हम सभी इस बात से वाकिफ है की प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने काशी वासियों से स्वच्छ काशी एवं भव्य काशी के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page