Connect with us

वाराणसी

मल्टीपल एफ़रेसेसिस डोनेशन करने वाले पहले रोटेरियन बने राजेश गुप्ता

Published

on

Loading...
Loading...

एक तीर से दो निशाना बनाया राजेश गुप्ता ने

Loading...

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणासी ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं के आर के के फाउंडर सेक्रेटरी ने लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में एक साथ प्लेटलेट्स और ब्लड दोनो दान किया। इस तरह का डोनेशन करने वाले रोटरी मंडल 3120 के पहले तथा आल इंडिया स्तर पर तीसरे डोनर्स है। होमी भाभा ब्लड बैंक के इंचार्ज डाक्टर अक्षय बत्रा और के आर के अभिनव टकसाली क्रमशः पहले और दूसरे है। इस डोनेशन प्रकिया से डोनर्स एक ही टाइम में एक साथ सिंगल डोनर प्लेटलेट्स और रेड ब्लड दोनो दान कर सकता है। यह प्रक्रिया अभी भारत मे सिर्फ लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में ही है। लोगो मे रक्तदान के प्रति चेतना जागृत करने वाले राजेश गुप्ता का क्रमशः 73 वां और 74 वां डोनेशन है। डोनेशन की प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर अध्यक्ष नीरज पारिख, उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष धीरज मल्ल, सह सचिव नमित पारिख संरक्षक गण केशव जालान, निधि देव अग्रवाल, प्रदीप इसरानी सहित रोटरी ईस्ट के अध्यक्ष राजू राय ने बधाई दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page