Connect with us

अपराध

सिंधोरा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व 1,120 रुपये नकद बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

णसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2023 धारा 380/457 भा0द0वि0 की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र विजयशंकर निवासी ग्राम भरतपुर थाना सिन्धोरा, वाराणसी तथा एक बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर रूपचन्दपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि 16 अप्रैल की रात में मैं और मेरा साथी ग्राम बसन्तपुर में एक घर के अन्दर से मौका पाकर पैशन प्रो मोटरसाइकिल (वाहन नंबर UP 65 BR 7590) तथा पर्स में रखे 06 हजार रु0 व पहचान पत्र(आधार कार्ड, पैन कार्ड) चोरी किये थे। मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट व पहचान पत्र को रास्ते मे फेंक दिये थे। आज मोटरसाईकिल को आज बेचने के लिये निकले थे कि आप लोग पकड़ लिये”।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page