Connect with us

वाराणसी

मरीज को बाहर की दवाएं लिखना डॉक्टर को पड़ा भारी

Published

on

Loading...
Loading...

मरीज को बाहर की दवाएं लिखना डॉक्टर को पड़ा भारी

Loading...

बाहर की दवाएं लिखने के मामले में कार्रवाई का निर्देश

     वाराणसी। पं. दीन दयाल चिकित्सालय में मरीज को बाहर की दवाएं लिखने के मामले में मिली शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संदीप चौधरी ने कार्यवाही के निर्देश दिये है।
  सीएमओ ने बताया कि इस प्रकरण में प्राप्त हुई पर्ची के सम्बन्ध में मरीज के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता की गयी। साथ ही उक्त पर्ची की पुष्टि हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय से दूरभाष पर वार्ता की गयी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा वार्ता एवं लिखित रूप में उक्त पर्ची डा० राहुल सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ (संविदा), पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के स्तर से जारी करने की पुष्टि की गयी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से प्राप्त पुष्टि के आधार पर डा० राहुल सिंह को प्रथमदृष्ट्या मरीजों को बाहर की दवा लिखने का दोषी पाये जाने के दृष्टिगत इनका माह मई का वेतन आहरित नहीं किया जायेगा तथा इनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार डा० राहुल सिंह के विरुद्ध अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page