Connect with us

वाराणसी

मरीजों की सुविधा हेतु सर सुन्दरलाल चिकित्सालय की महत्वपूर्ण पहल, अब 14 घंटे तक खुलेेगा आयुष्मान काउंटर

Published

on

Loading...
Loading...

दो पालियों में सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक उपलब्ध रहेंगे कर्मचारी

Loading...

वाराणसी। सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, में उपचार के लिए आने वाले आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा आयुष्मान काउंटर के संचालन समय में वृद्धि की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, द्वारा सूचित किया गया है कि 1 अप्रैल, 2023 से आयुष्मान काउंटर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुलने के स्थान पर अब प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित होगा। इसके लिए काउंटर पर आयुष्मान मित्र कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में प्रातः 7 से दोपहर 2 बजे, तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगाई जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना की प्रति संलग्न की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page