Connect with us

वाराणसी

राज्य मंत्री ने भ्रष्टाचार के प्रकरण में दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ने बनाया है करोड़ों रुपए प्रतिमाह वसूली का मास्टर प्लान…

Loading...

चंदौली। जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे संजीव कुमार गोड़ राज्यमंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति प्रभारी मंत्री, निरीक्षण के दौरान चंदौली डीएम, सीएमओ, जिला अस्पताल प्रभारी निरीक्षण के दौरान जो कमियां देखी उस पर संजीव कुमार गोड़ राज्यमंत्री तत्काल प्रभाव से डीएम और सीएमओ को निर्देश दिया। जो भी कमियां है। सुधार कराई जाए किसी कर्मचारी का शिकायत आ रही है तो उस पर जांच कर दोषी को दंडित किया जाए। जिला अस्पताल में निरीक्षण के बाद सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें संजीव कुमार गोड़ राज्यमंत्री डीएम चंदौली, सीएमओ व जिला अस्पताल प्रभारी ,बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार द्वारा पूछा गया कि जहां एक तरफ सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ए.के.सिंह ,ए आरटीओ चंदौली एस पी देव यादव,व सिपाही विपिन चौधरी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में तीनों लोग बात कर रहे हैं कि 12 जिलों में अवैध ट्रकों से वसूली का बातचीत कर रहे हैं। जिस पर राज्यमंत्री ने जवाब दिया कि हमारे संज्ञान में प्रकरण नहीं था हमारे संज्ञान में आ गया है इसकी जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाएगा। राज्यमंत्री ने डीएम चंदौली को भी निर्देश दिया कि प्रकरण की जांच कराएं दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page