Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा शहर के G-20 आयोजन के दृष्टिगत रूट का निरीक्षण किया गया, दिए दिशा निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

*1.* सर्किट हाउस की बाउंड्री वॉल से सटे कॉर्नर पर यूरिनल के चल रहे निर्माण/ सुंदरीकरण का कार्य कराए जाने के आवश्यक निर्देश के साथ यूरिनल के बाहर गमले में पेड़ लगाए जाने एवं खाली स्थान पर प्लांटेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*2.* इसी क्रम में सर्किट हाउस के सामने रोड उस पार कॉर्नर पर यूनियन बनाए जाने एवं आवश्यक सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। *जैसे:-* यूरिनल पाट लगाए जाने यूरिनल पाट के पास पार्टीशन हेतु ग्रेनाइट पत्थर लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

*3.* सर्किट हाउस के सामने यूरिनल से सटे हुए जगह-जगह नाले खुले हुए हैं को ढकवाये जाने के निर्देश दिए गए।

*4.* सर्किट हाउस के पास दैतारा बीर बाबा मंदिर की बाउंड्री वाल पर रेडीस लाइट लगाए जाने एवं लगाए गए पेड़ पौधों को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए गए।

*5.* इसी क्रम में जी-20 के आयोजन के अंतर्गत सर्किट हाउस के बाउंड्री वाल नाले के किनारे खाली स्थान पर प्लांटेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

*6.* इसी क्रम में कचहरी चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहा पर लगे फाउंटेन (फौवारा) बंद पड़े हुए हैं को ठीक कराकर चालू कराए जानेt एवं बाउंड्री वॉल पर लगे जंगले को पेंट कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।

*7.* कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे के पास बनाए गए पब्लिक फैसिलिटी सेंटर के पास साइन बोर्ड अव्यवस्थित थी जिसे ठीक कराए जाने एवं उक्त स्थल पर जमीन पर लगे टाइल्स भी टूटे हुए थे को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

*8.* इसी क्रम में अंबेडकर चौराहा इस एस.बी.आई. बाउंड्री वॉल से सटे हुए शौचालय के पास टाइल्स को भी ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*9.* इसी क्रम में वरुणा पुल के पास रिक्त बाएं साइड रिक्त भूमि पर प्लांटेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*10.* इसी क्रम में जी-20 आयोजन के अंतर्गत शहर में लगाए जा रहे हैं गालों पर G-20 का फ्लैग लगाए जाने एवं गमलो पर नंबरिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

*11.* वरुणा पुल से उतर कर नदेसर नदेसर स्थित रोड के दोनों साइड नालियां खुली हुई है को ढकवा ए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

*12.* इसी क्रम में ताज होटल के पास बिजली के पोल पर तार लटके हुए हैं को ठीक कराए जाने एवं तिराहे पर बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं को व्यवस्थित हटाए जाने एवं जर्जर बाउंड्री वॉल को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

*13.* इसी क्रम में ताज होटल स्थित चौराहे पर पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा चौराहा बनाए जाने का भी सुझाव दिया गया।

*14.* इसी क्रम में G-20 आयोजन के दृष्टिगत नगर के सभी जगहों पर रखे गए कुडा कंटेनर की धुलाई एवं पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*15.* इसी क्रम में जी-20 आयोजन के दृष्टिगत चौकाघाट रेलवे ओवरब्रिज पर पेंट कराए जाने एवं जी-20 का ब्रांडिंग कराए जाने हेतु रेलवे विभाग को पत्र भेजे जाने का निर्देश दिए गए।

Advertisement

*16.* इसी क्रम में G-20 आयोजन के दृष्टिगत चौकाघाट ओवर ब्रिज के स्लोप में खाली भूमि पर प्लांटेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*17.* नगरीय क्षेत्र में लगे डिवाइड पर पेड़ पौधों की धुलाई हेतु स्प्रिंकलर मशीन के माध्यम से धुलाई कराए जाने के नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए।

*18.* इसी क्रम में राजघाट स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय की लोहे की ग्रिल से बाउंड्री वॉल बनाए गए हैं के अंदर प्लांटेशन एवं पेंटिंग के कार्य को कराए जाने हेतु विद्यालय के प्रबंधक से बात कर कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*19.* इसी क्रम में जी-20 आयोजन के दृष्टिगत नमो घाट रेलवे के पिलर पर पेंटिंग कराए जाने हेतु रेलवे से समन्वय स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

*20.* इसी क्रम में नमो घाट पर फसाड लाइट और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

*21.* इसी क्रम में नगरीय सीमा के गंगा घाट उस पार के लोगों से समन्वय स्थापित करते हुए लाइटिंग का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।

*22.* नगर के सभी सुलभ शौचालय के बाहर सुलभ संचालकों से समन्वय स्थापित कराते हुए ग्रीन एरिया डेवलप कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

*23.* संत अतुला नंद चौराहे के पास फ्लाइओवर पाथवे पर एल.ई.डी. लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

24. एयरपोर्ट चौराहा फ्लाईओवर के पास बाएं तिकोने स्थान पर रिक्त भूमि पर रेलिंग लगाते हुए प्लांटेशन कराए जाने के निर्देश पी.डब्ल्यू.डी. को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान:- अपर नगर आयुक्त राजीव राय, जोनल अधिकारी प्रमिला सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन. पी. सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम, मोइनुद्दीनआदि अधिकारीगण मौके पर मौजूद थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page