Connect with us

वाराणसी

थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन ने थाना सारनाथ में फरियादियों की सुनी फरियाद

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: माह के द्वितीय शनिवार को वरुणा जोन के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी वाराणसी एस0 राजलिंगम एवं पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के साथ थाना सारनाथ पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों को निर्धारित समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित करके दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर कराया जाए। पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ तथा प्रभारी निरीक्षक सारनाथ के साथ थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकगण को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस पर प्राप्त समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर किया जाय तथा जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं सम्बन्धित विभाग/ उच्चाधिकारीगण कार्यालय के माध्यम से निस्तारण करायें।
वरुणा ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन राजस्व व पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया एवं थाना समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page