Connect with us

वाराणसी

चला सघन अतिक्रमण अभियान, वसूला गया जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: ज़ोनल अधिकारी आदमपुर ज़ोन राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, यातायात पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंहल, यातायात पुलिस निरीक्षक के. पी. यादव तथा थाना प्रभारी जैतपुरा मथुरा राय और पुलिस बल के सहयोग से गोल गड्डा से चौका घाट तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए घोषणा कर तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l अभियान के कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: –

पूरे अभियान कर दौरान मार्ग में जितने भी अवैध गुमटी, काउन्टर रखे हुए थे सभी को हटवा /ज़ब्त कर लिया गया साथ ही पूरे क्षेत्र में जितना भी अवैध दीवार, चबूतरा, टिन शेड झुग्गी इत्यादि का निर्माण किया गया था सभी को खुलवा /ध्वस्त करवा दिया गया और उचित जुर्माना भी किया गयाl अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया।

सरैयां क्षेत्र से प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच स्थानीय सभासद के सामने ही घोषणा कर अवैध रूप से लगाए गए गुमटी मालिकों को सख्त चेतावनी दिया गया कि वे स्वत: अवैध रूप से लगाए गए ही गुमटीयों को हटवा लें l सडक पी.डब्लू.डी. की होने के कारण यह भी सुझाया गया कि सम्बंधित विभाग से पैमाइश करा कर सन्युक्त अभियान चालाया जाय्।

जोनल अधिकारी दशाश्वमेध जोन संजय कुमार तिवारी के साथ मदनपुरा इलाके में गृह कर बकायेदारों के खिलाफ़ अभियान चलाते हुए कुल 3,00,000 रु. गृह कर वसूल किया गया l

अभियान के दौरान कुल जुर्माना राशि 63,600 रू. वसूला गया l

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page