वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट मुथा अशोक जैन द्वारा किया गया फूलपुर का आकस्मिक निरीक्षण
वाराणसी : पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट मुथा अशोक जैन द्वारा थाना फूलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा निम्न आदेश/निर्देश दिए गये
पुलिस आयुक्त द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टरों/ अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा रजिस्टरों को अद्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, जनसुनवाई डेस्क आदि की समीक्षा की गई।
पुलिस आयुक्त द्वारा थाना परिसर में खड़े वाहनो का निरीक्षण कर उनके त्वरित एवं अधिकाधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा थानों के मालखानों में रखे हुए मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा थाना अन्तर्गत घटित होने वाले अपराध, अपराध का तरीका, अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी एंव उनपर अंकुश लगाये जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सम्पत्तिसम्बन्ध
अपराधों की रोक-थाम हेतु प्रभावी रात्रि गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा थाना परिसर व बैरक की निरन्तर साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस आयुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में होने वाली वाहन चोरी/ नकबजनी व अन्य चोरियों के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया
पुलिस आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को यथाशीघ्र कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। दुरूस्त
उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा थाने पर आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
