Connect with us

अपराध

संदिग्ध परिस्थिति में किराएदार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी, राजातालाब: वाराणसी स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रह रहे वर्षीय 42 सुधीर कुमार राय नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गिरे पड़े हुए थे।जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसे चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने मृतक सुधीर राय के शव को बीएचयू स्थित मर्चरी में रखवा दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल आधार कार्ड से सुधीर कुमार राय, निवासी सासाराम बिहार के रूप में हुआ। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी व घटना को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है वही परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं है परिजनों ने बताया कि मृतक को हृदयाघात की बीमारी थी जो पहले दो बार आ चुका था।मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आर्थिक तंगी व जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी हुई थी। घटना के बारे में जानकारी होने पर मृतक के पिता रामाशंकर राय, मा गीता देवी, पत्नी रजनी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक को एक लड़का तथा एक लड़की है वह ट्रेवल्स का काम करता था।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page