Connect with us

वाराणसी

थाना दिवस पर राजातालाब व मिर्जामुराद पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा अपर जिलाधिकारी के साथ सुनी गयी जनता की फरियाद

Published

on

Loading...
Loading...


Varanasi: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु आज थाना राजातालाब व मिर्जामुराद पर आयोजित थाना दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Loading...


पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त गोमती ज़ोन के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया एवं समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page