Connect with us

वाराणसी

माघ स्नान एवं काशी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Varanasi: माघ स्नान एवं काशी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों एवं बाहर से आने वाले व्यापारियों ने शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद्र सर्राफ के सामने संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा वितरित खिचड़ी के प्रसाद को ग्रहण किया और संस्था को साधुवाद दिया।

इस मौके पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों द्वारा जब साधुवाद मिलता है तो मन को शांति मिलती है। जिससे इस पुण्य कार्य को विस्तारित करने के लिए बल मिलता है और हमारा प्रयास है कि लोगों के सहयोग से इसे और विस्तारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

प्रसाद वितरण में अनूप अग्रवाल (एलआईसी), कु अद्विका, अनुपम श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल कुमार जैन (संरक्षक, संकल्प), विष्णु जैन, अजीत अग्रवाल (पटना), गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ स्टोर), लव जी अग्रवाल, अमित, मनीष, भईया लाल, संतोष आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page