वाराणसी
74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ स्वर्णलता सिंह ने 11 नवजात बच्चियों के परिवार को बांटी उपहार
Loading...
Loading...
वाराणसी।74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वर्णलता सिंह ने आज चेतगंज स्थित अपने हॉस्पिटल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 11 नवजात बच्चियों के परिवार को कपड़े, पाउडर, साबुन, तेल, मिठाई एवं दूध पिलाने के लिए चम्मच एवं कटोरी उपहार स्वरूप वितरित किया। डॉक्टर स्वर्णलता सिंह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेविका भी है जो समय-समय पर समाज हित के लिए कार्य करती रहती है, अभी पिछले दिनों ही इन्होंने टीबी रोग से ग्रसित 10 मरीजों को पोषण पोटली भी बांटी थी। तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरीब एवं मलिन बस्ती में रहने वाली बच्चियों को भी शिक्षा के लिए जागरूक करती हैं एवं उन्हें पठन-पाठन सामग्री वितरित करती है।
Loading...
Continue Reading
