वाराणसी
जनता पार्टी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना 46 वां स्थापना दिवस
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
चंदौली।आज जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जिला चंदौली में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कैंप कार्यालय पर लोकनायक लोक नायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं केक काटकर मनाया गया
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज जनता पार्टी का हम यूं कहें कि आजाद भारत की पहली पार्टी जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस था इस पार्टी के संस्थापक लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कर और केक काट के पूरे हर्षोल्लास से मनाया गयाउक्त अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटा गया
प्रदेश संगठन महासचिव सर्वेश कुमार राय वाराणसी जिलाअध्यक्ष रजनीश सिंह,अनीश मिर्जा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंदौली, असगर खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गाजीपुर ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव इमरान खान व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चंदौली के गौरव पांडे सौरभ पांडे आशीष श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव पवन श्रीवास्तव व तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
