वाराणसी
बाल अधिकार, पॉस्को अधिनियम व जे जे एक्ट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Varanasi: लोक समिति विद्यालय में मानवाधिकार रक्षकों,पीस एंबेसडर पीस कमेटी व नट समुदाय के कुछ लोगों के साथ कार्यशाला को संपन्न किया गया कार्यशाला में लगभग 60 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया कार्यशाला के पहले सत्र में नट समुदाय संघर्ष समिति के प्रेम कुमार नट ने होने वाले कार्यशाला के प्रारूपों पर चर्चा करते हुए दिन भर होने वाले कार्यशाला के समय सारणी पर प्रकाश डाला गया, फिर चाइल्ड लाइन से आये हुए रामस्वरूप जी ,पुष्पा पटेल जी को आमंत्रित करते हुए कार्यशाला को आगे बढ़ाने को कहा गया।
कार्यक्रम में प्रेरणा कला मंच की टीम वह स्कूल के अध्यापक शामिल हुए बाल अधिकारों को विस्तृत रूप में जानकारी देने के लिए चाइल्ड लाइन संस्था की तरफ से पुष्पा पटेल द्वारा बाल अधिकारों पर पर चर्चा किया गया उन्होंने बताया कि गुड टच व बैड टच को हम कैसे महसूस कर सकते है। हम गुड टच व बैड टच को किस तरह से समझ सकते हैं की बैड टच क्या है और गुड टच क्या है पुष्पा जी ने बताया कि 1098 हमारा हेल्पलाइन नंबर है जो 24 घंटे चालू रहता है। उन्होंने बताया कि हम खोए हुए बच्चे, घर से भागे हुए बच्चे, लावारिस बच्चे बाल शोषण से पीड़ित बच्चे, देह व्यापार तथा उत्पीड़न में फंसे हुए बच्चों को राहत देने का काम करते हैं। उन्हें सही जगह पहुंचाने का काम करते हैं। जब कोई बच्चा मुसीबत में फंसा रहता है या आपको लगे कोई बच्चा किसी मुसीबत में फंसा तो आप 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। हम ऐसे बच्चों को मदद देने के लिए, राहत पहुंचाने के लिए 40 से 45 मिनट के बीच में हाजिर हो जाते हैं। चाहे वह देश में कहीं का भी मामला हो चाइल्ड लाइन पूरे देश में 1098 हेल्पलाइन नंबर के साथ कार्यरत है। इसी कड़ी में रामप्रताप जी द्वारा 1098 का डेमो करके भी दिखाया गया अंजलि नाम के लड़की ने डेमो में भाग लिया और चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके यह पूछा कि 1098 क्या काम करता है, इसके बारे में जानकारी बताएं।चाइल्ड लाइन द्वारा 1098 के महत्व को समझया गया। इसी कड़ी में अवनीश नट,यूसुफ अली ने बताया कि आज हम लोगों ने इस कानून के बारे में जाना इसके पहले हम लोगो को इसके बारे में जानकारी नही थी।आज की यह कार्यशाला बहुत ही प्रेणादायक थी, यह बहुत ही अच्छा लगा इस कार्यक्रम में प्रेरणा कला मंच की टीम,प्रमोद कुमार पटेल, प्रेम कुमार नट फादर अंटू,करन कुमार नट,अवनीश नट,अनिल नट यूसुफ अली,आदि साथी लोग उपस्थित थे।
